ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गूगल पर सर्च किया How To Hang! फिर दिल्ली मेट्रो के सुपरवाइजर ने पत्नी और बेटी को मारकर कर ली खुदकुशी

दिल्ली की ज्योति कॉलोनी में मंगलवार को डीएमआरसी के कर्मचारी ने कथित तौर पर पत्नी और बेटी की हत्या करके आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर फोन आया और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक कर्मचारी ने बताया कि उसने काम पर नहीं आए अपने सहकर्मी सुशील कुमार (43) को फोन किया तो कुमार ने फोन पर ही रोते हुए बताया कि उसने सबको जान से मार डाला।

घटना की जानकारी होके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक चाकू बरामद हुआ है. पुलिस ने घर में रखे कंप्यूटर को भी खंगाला  है, जिसमें सुशील ने सर्च किया हुआ था- How To Hang यानी खुद को कैसे फांसी पर लटकाना है. कंप्यूटर पर सर्च करने के बाद सुशील ने सुसाइड कर लिया. सुशील ने वारदात को अंजाम क्यों दिया? इसकी जांच चल रही है. आरोपी ने अपने 13 साल के बेटे को भी मारने की भी कोशिश की थी. फिलहाल  बेटा हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कुमार ईस्ट विनोद नगर में डीएमआरसी में रखरखाव सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। डीसीपी ने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। विस्तृत जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.