ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीआरटीएस रैलिंग से टकराकर गिरा बाइक सवार युवक मौके पर मौत

भोपाल। बागसेवनिया स्थित दानिश नगर गेट के सामने नर्मदापुर रोड पर रात के अंधेरे में एक तेज रफ्तार बाइक बीआरटीएस की रैलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गांधी नगर में इलाके में सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बागसेवनिया पुलिस के अनुसार मूलत: मंडीदीप रायसेन निवासी अरविंद सिंह (28) निजी काम करता था। एक शादी में शामिल होने के लिए वह रविवार को दोस्त गोलू उर्फ मनमोहन सिंह के साथ बाइक से भोपाल आया था। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को जब वे दोनों लौट रहे थे, तभी दानिश नगर गेट के सामने नर्मदापुरम रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला था, उससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि उसने हेलमेट नहीं पहना था। पीएम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

इधर, गांधी नगर पुलिस ने बताया कि 60 साल की शांति बाई पत्नी स्वर्गीय प्रसाद सिंह निवासी मकान नंबर 80 सिंगार चोली एयपोर्ट रोड बीती 24 अप्रैल को सुबह 6 बजे मार्निंग वाक करने निकली थीं। एयरपोर्ट रोड पर ही उन्हें किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद से ही वृद्धा का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में भी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.