ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कालेज स्टूडेंट ने जाना अमीर इंसान कैसे बनें

बिलासपुर।डीपी विप्र पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को स्टाक एक्सचेंज, म्यूचुअल फंड में निवेश की संभावना विषय पर सेमिनार हुआ। स्टूडेंट ने जाना की वे कैसे अमीर इंसान बने। सेमिनार में विशेषज्ञों ने वित्तीय निवेश की बारिकीयों एवं सुरक्षा को लेकर विस्तार से समझाया। फाइनेंसियल वैलनेस एनहैंसमेंट विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डा.अंजू शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मृगांक साहा, सेबी फाइनेंस ट्रेनर के द्वारा निवेश के लिए मुंबई स्टाक एक्सचेंज, म्यूच्यूअल फंड एवं अन्य विभिन्न निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई। युवा पैसा कैसे कमाएं और कैसे निवेश करें इस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कालेज स्टूडेंट में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह भी दिखा। कार्यक्रम का संचालन डा. रिचा हांडा विभागाध्यक्ष मैनेजमेंट विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विश्वास विक्टर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न स्नातकोत्तर विषयों के छात्र छात्राएं, प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से डा.मनीष तिवारी, डा.एमएस तंबोली, डा. विवेक अंबलकर, डा.आभा तिवारी, प्रो. किरण दुबे, लेफ्टिनेंट डा.आशीष शर्मा, डा. एमएल जायसवाल,प्रो. प्रदीप जायसवाल, प्रो.मोतीलाल पाटले, प्रो.ईश्वर सूर्यवंशी, लेखापाल एसआर चंद्रवंशी, विश्वविद्यालय प्रभारी केबी श्रीवास एवं अन्य उपस्थित थे। बाक्सपालक पैसा जमा करेंगे निकालेंगे बच्चेबताया गया कि सेबी ने कहा है कि नाबालिग के नाम पर किए गए म्यूचुअल फंड निवेश का पैसा केवल नाबालिग के सत्यापित खातों में ही जाएगा। यानी अभिभावक निवेश अपने खातों से कर सकेंगे, मगर पैसा सीधे अपने खातों में नहीं ले सकेंगे।

सेबी के अनुसार, 2019 के सर्कुलर में उल्लिखित अन्य सभी प्रावधान अपरिवर्तित रहेंगे। नया नियम इसी साल के 15 जून से प्रभावी होगा।बाक्सनाबालिग के नाम से निवेश आसानसेबी फाइनेंस ट्रेनर मृगांक साहा कहा कि नए नियम के अंतर्गत अब नाबालिग बच्चे के बैंक खाते, नाबालिग के माता-पिता या कानूनी अभिभावक के बैंक खाते या नाबालिग और उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक के संयुक्त खाते से भी निवेश के लिए पैसा जमा कराया जा सकेगा।

माता-पिता के लिए अब यह बड़ी सहूलियत ये होगी कि वे अपने खातों से सीधे बच्चों के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे। इसके लिए वे भुगतान माध्यम का चयन करने के लिए संवतंत्र होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.