ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शपथ-ग्रहण में आमंत्रण के लिए गैर-कांग्रेसी नेताओं की लिस्ट तैयार 2 बड़े नाम गायब

कर्नाटक में मुख्यमंत्री (Karnataka CM) और उप-मुख्यमंत्री (Karnataka dy CM) का नाम तय होते ही कांग्रेस की सरकार का रास्ता साफ हो गया। 20 मई को सिद्धारमैया (Siddaramaiah) एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

बेंगलुरू में होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर जारी है। पार्टी ने शपथ ग्रहण में बुलाए जाने वाले मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है। गांधी परिवार के तीनों सदस्यों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा) के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को विशेष रूप से बुलाया गया है।

वहीं साल 2024 के आम चुनावों से पहले विपक्षी एकता दिखाने की कोशिश भी की जाएगी। लगभग सभी बड़े गैर-कांग्रेसी नेताओं को बुलाया गया है, लेकिन दो बड़े नाम लिस्ट से गायब हैं। ये हैं – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बसपा सुप्रीमो मायावती।

सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने ममता बनर्जी और केसीआर को बुलाया है। देखना यह है कि ये दोनों नेता आते हैं या नहीं। यदि आते हैं तो विपक्षी एकता को बल मिलेगा। और नहीं आते हैं तो झटका लगेगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.