ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीमच में चाय के 695 पैकेटों में मिला अफीम टायरों के अंदर छुपा रखा था डोडा चूरा

 नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने टायरों में छुपाकर ले जाया जा रहा मादक पदार्थ जब्त किया है। सीबीएन के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्राली जावद से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर पोस्ता भूसा ले जा रही है। इस पर सीबीएन नीमच के अधिकारियों की टीम गठित कर गुरुवार को रवाना की गई। जहां अधिकारियों ने वाहन को रोक लिया गया।

पूछताछ करने पर वाहन में सवार व्यक्ति ने खुलासा किया कि ट्राली में रखे आठ टायरों में पोस्ता भूसा पाउडर छुपाया गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से सड़क पर वाहन की तलाशी लेना संभव नहीं था, इसलिए वाहन को सीबीएन कार्यालय लाया गया।

टायरों में छुपाकर रखी गई थी अफीम

सीबीएन कार्यालय पहुंचने के बाद वाहन की पूरी तरह से तलाशी ली गई। तलाशी में 695 चाय के पैकेटों में पैक किया गया कुल 161.650 किलो डोडाचूरा, नौ पारदर्शी पालीथिन पैकेट और आठ टायरों में छुपाकर रखी गई 0.100 किलो अफीम बरामद की गई।

पांच लोगों को हिरासत में लिया

चालक ने प्रतिबंधित सामग्री के गंतव्य पर आपूर्तिकर्ताओं के साथ-साथ रिसीवर के विवरण का पर्दाफाश कर टीमों को भेजा। जहां दो कार, एक मोटरसाइकिल के साथ चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया और डोडाचूरा, अफीम, दो कार, एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को 4.50 किलो ग्राम अफीम बरामद की है। सिंगोली व नीमच के अधिकारियों की टीम ने ग्राम केसरखेड़ी तहसील कपासन जिला चित्तौड़गढ़ निवासी घर पर दबिश देकर कंटेनर में रखी 4.500 किलोग्राम अफीम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.