ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्धन असहाय वंचित वर्गों को ‌ मिले लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ — प्राधिकार

जहानाबाद ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत सैदाबाद -परसाईन में लोक कल्याणकारी योजनाएं विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरपंच विनोद कुमार के अध्यक्षता में किया गया किया गया । प्राधिकार की ओर से विधि विशेषज्ञ नंद किशोर दुबे ने लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा समय-समय पर लोगों के हित में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं लाई जाती है। जागरूकता के अभाव में लोग इसका लाभ लेने से वंचित रहते हैं इन योजनाओं के लिए क्या पात्रता है। इन सभी के संबंध में विस्तार पूर्वक उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। पारा विधिक स्वयंसेवक मनोरंजन कुमार ने कहा कि प्राधिकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं संचालित है। केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं का निर्धन और असहाय लोग जानकारी के अभाव में उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। प्राधिकार के द्वारा उन सभी वर्गों को सतत रूप से विधिक सहायता प्रदान करने के लिए हम लोग हमेशा तैयार रहते हैं। आप लोग भी यदि किसी योजनाओं से वंचित है। और आपके ग्रामीण भी कोई योजना से अब तक लाभान्वित नहीं हुऐ हैं ।आप सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपको सभी प्रकार की सहायता पात्रता अनुसार दिलाने के लिए संकल्पित हूं। ‌‌सरपंच विनोद कुमार ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकार द्वारा यह आयोजित कार्यक्रम काफी लाभकारी है। हम सभी को मिलकर इसका लाभ उठाना चाहिए। और इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि गण काफी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.