जहानाबाद के विकास के लिये ज़िला प्रशासन कृतसंकल्पित — अपर समाहर्ता
जहानाबाद ! अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता ने बताया कि जिले में विभिन्न विकास योजनाओं को पूर्ण कराने के लिए भूमि उपलब्ध करायी गई है। जिससे जिले के विकास में गति आने की संभव है। अपर समाहर्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के नैतृत्व में एवं उनके तथा उनकी टीम प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी के सहयोग से जहानाबाद जिले ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार में छठा (06) स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए अपर समाहर्ता ने अपने पूरे टीम को धन्यवाद दिया तथा अपील किया कि इसी प्रकार आगे भी कार्य करते हुए जिले का नाम प्रथम स्थान पर लाये। अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार लाने के लिए विभिन्न प्रखंडो में स्वास्थ्य उप केन्द्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर) के लिए भवन निर्माण करने हेतु सरकारी भूमि जिसका रकबा 35 मीं.X25 मी0 (लगभग 20 डिसमील) का चयन 72 भवनों में से 39 का कर दिया गया है तथा शीघ्र हीं 33 स्वास्थ्य उप केन्द्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर) के लिए चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। जहानाबाद सदर प्रखंड में 17 में 07 स्वास्थ्य उप केन्द्र का, मोदनगंज प्रखंड में 09 में से 04 स्वास्थ्य उप केन्द्र का, मखदुमपुर प्रखंड में 02 में से 01 स्वास्थ्यक उप केन्द्र का, काको प्रखंड में 07 में से 06 स्वास्थ्य उप केन्द्र का, रतनी फरीदपुर प्रखंड में 15 में से 05 स्वास्थ्य उप केन्द्र का, हुलासगंज प्रखंड में 11 में से 10 स्वास्थ्य उप केन्द्र का तथा घोषी प्रखंड में 11 में से 06 स्वास्थ्य उप केन्द्र का भूमि चिन्हित कर दिया गया है। अपर समाहर्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जहानाबाद जिले में 07 स्थानों पर भवन बनाने के लिए भूमि चयनित किया जाना था, जिसमें 05 स्थानों पर कर दिया गया है। जहानाबाद सदर प्रखंड में कसई में भूमि उपलब्ध नहीं रहने के कारण चयनित नहीं किया जा सका है तथा घोषी प्रखंड के साहोविगहा पंचायत में नहीं किया जा सका है, जबकि मखदुमपुर प्रखंड में 01 स्वास्थ्य केन्द्र का, मोदनगंज प्रखंड में 01 स्वास्थ्य केन्द्र का, काको प्रखंड में 01 स्वास्थ्य केन्द्र का तथा रतनी फरीदपुर प्रखंड में 02 स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि चिन्हित किया गया है, जिसपर कार्य प्रारंभ हो सकता है।
अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले 88 पंचायतों में से 71 पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पंचायत स्तर पर बनाने हेतु भूमि चिन्हित कर दिया गया है, जिसमें घोषी में 07 में से 06 पंचायत में, हुलासगंज में 09 में से 09 पंचायतों में, जहानाबाद सदर प्रखंड में 14 में से 10 पंचायतों में, काको में 14 में से 09 पंचायतों में, मखदुमपुर में 22 में से 19 पंचायतों में, मोदनगंज में 08 में से 07 पंचायतों में तथा रतनी फरीदपुर में 14 में से 11 पंचायतों में भूमि चयनित कर दिया गया है तथा शेष 17 पंचायतों में भी भूमि चिन्हित कर शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। अपर समाहर्ता ने बताया कि 71 पंचायतों के लिए संबंधित प्रखंड के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) उपलब्ध करा दिया गया है, जिसपर शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। इसके अतिरिक्त गृहरक्षा वाहिनी में 50 डी.का भवन, नवसृजित यातायात थाना भवन, जहानाबाद के लिए मखदुमपुर अंचल में मौजा मखदुमपुर ऊँटा रकवा 72.88 डी. भूमि, जिला अभियोजन कार्यालय, जहानाबाद का मौजा ईरकी रकवा 3.18 डी., District Emergen Response Facility Cum Trining Center, Jehanabad के लिए मौजा नेरथुआ में रकवा 1.00 एकड़, डाॅ0 भीम राव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, मखदुमपुर मौजा धराउत के रकवा 03.00 एकड़ तथा बिहार गृह रक्षा वाहिनी, जहानाबाद के लिए मौजा मखदुमपुर ऊँटा रकवा 44.50 डी. भूमि चिन्हित कर हस्तनान्तिरित कर दिया गया है।