ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पल्स-पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का अनुश्रवण किया गया।

जहानाबाद ! जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला में 28 मई से पल्स-पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करने तथा उसके अनुश्रवण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निदेश दिया गया। इस बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 28 मई 02 जून तक पल्स-पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण के तहत सभी बच्चों को पोलियो का ड्राॅप पिलाया जायेगा तथा 02 जून को चक्र के दौरान सभी छुटे हुए बच्चों को बी.टीम कार्य में टीकाकृत कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए लक्ष्य की प्राप्ति पूर्ण की जानी है तथा मानव बल संलग्न रहेंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 167427 है। जबकि लक्षित घरों की संख्या 209133 है। जिसके लिए 1213 टीकाकर्मियों को लगया गया है तथा 145 पर्यवेक्षकों द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा, जिसमें घर-घर के लिए 413 टीम, ट्रांजिट के लिए 73 टीम है, 13 मोबाईल टीम, कुल 35 सब डीपो की संख्या तथा 16 कोल्ड चेन हैण्डलर की संख्या है। इस बैठक में जिलाधिकारी ने निदेश दिया गया कि उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग शिक्षा, पंचायती राज, नगर परिषद, कल्याण विभाग, जीविका इत्यादि विभाग तथा अन्य सहयोगी संस्थायें सहयोग करेंगे। जहानाबाद में 16 जून सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया जायेगा। 16 जून से 30 जून तक जहानाबाद जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम निर्धारित है। पखवाड़ा का उद्देश्य राज्य में दस्त के कारण होने वाले शिशु मृत्यु का शून्य स्तर प्राप्त करना है। पखवाड़ा के दौरान अंतर्विभागीय समन्वय द्वारा डायरिया के रोकथाम के उपायों, डायरिया होने पर ओ.आर.एस, जिंक के प्रयोग, उचित पोषण तथा समुचित इलाज के पहलुओं पर क्रियान्वयन किया जाना है। 05 वर्ष तक के उम्र के कुल 189652 बच्चे इसके लाभार्थी होंगे, जो पखवाडे़ के दौरान दस्त रोग से ग्रसित हों। वैसे स्वास्थ्य उपकेन्द्र जहाँ पर ए.एन.एम. न हो अथवा लंबी छुट्टी पर हो, अतिसंवेदनशील क्षेत्र, झुग्गी झोपड़ी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, ईंट भट्ठा, नोमैडिक, छोटे गांव, टोला, बस्ती, जहाँ सफाई एवं साफ पानी की आपूर्ति न हो, इन सभी स्थानों को प्राथमिकता दिया जायेगा। सभी आशा कार्यकर्ता 05 वर्ष के कम उम्र के बच्चों के घरों में 01-01 ओ.आर.एस का पैकेट वितरित करेंगी। परिवार के सदस्यों के समक्ष ओ.आर.एस का घोल बनायेगी तथा उपयोग की विधि एवं होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देंगी। साफ-सफाई, हाथ धोने के तरीके की भी जानकारी देगी। दस्त होने के दौरान बच्चों को जिंक का उपयोग उनकी उम्र के अनुसार 02 माह से 06 माह तक आधी गोली-10मिग्रा एवं 07वें माह से 05 वर्ष तक 01 गोली-20मिग्रा दिया जायेगा। दस्त बन्द होने के उपरांत जिंक की खुराक कुल 14 दिनों तक जारी रखा जायेगा। इसके उपरांत भी बच्चा ठीक न हो तो नजदीक के स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर लाया जायेगा। सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दस्त के दौरान एवं उपरांत आयु के अनुसार स्तनपान, उपरी आहार एवं भोजन का जारी रखने, पीने हेतु साफ एवं सुरक्षित पेय जल संबंधी परामर्श, मल का यथाशीघ्र निस्तारण, खुले में शौच करे इन सबकी जानकारी देंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.