ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

War 2 में साथ नजर आएंगे Hrithik Roshan और Jr NTR एक्टर ने ट्वीट कर दिया बड़ा हिंट

War 2: साउथ के बेहतरीन एक्टर जूनियर एनटीआर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्टर को बधाई दे रहे हैं। एनटीआर फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने भी अपने दोस्त को तेलुगु में बधाई दी। साथ ही ये भी कहा कि युद्ध भूमि में वे उनका इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक के इस पोस्ट के बाद यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए वाॅर 2 फिल्म का अंदाजा लगा रहे हैं। दरअसल ऋतिक ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में बधाई दी है।

एक-दूसरे के खिलाफ नजर आएंगे

ऋतिक रोशन ने लिखा हैप्पी बर्थडे @tarak9999। आपको एक खुशी का दिन और आगे एक एक्शन से भरपूर साल के लिए शुभकामनाएं। युद्ध भूमि पर आपका इंतजार कर रहा हूं। मेरे दोस्त आपका दिन सुख और शांति से भरा रहे। जब तक हम पुत्तिना रोजु सुभकांशालु मित्रमा से नहीं मिलते। हालांकि ऋतिक ने अपनी इस पोस्ट में वाॅर 2 का जिक्र नहीं किया है। लेकिन अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक और जूनियर एनटीआर फिल्म वाॅर 2 में साथ काम करने वाले हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित वॉर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है।

करेंगे जबरदस्त एक्शन सीन्स

वहीं खबरें ये भी आ रही थी कि आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स वॉर 2 को बड़े पैमाने पर बनाने वाले हैं। आदित्य ने इन दोनों स्टार्स को फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन करने के लिए साइन किया है। दोनों सितारे फिल्म में एक-दूसरे के खिलाफ नजर आने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि क्या ये दोनों सितारे सच में एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। साथ ही वॉर 2 लोगों के बीच अपनी कितनी जगह बनाती है, ये देखना भी दिलचस्प होगा। बता दें कि वाॅर फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.