ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देशभर में धूम मचा रही ‘पुष्पा’ फिल्म के बाद अब कपड़ा बाजार में ‘पुष्पा’ साडी की धूम

सूरत । देशभर में धूम मचा रही ‘पुष्पा’ फिल्म अब तक करोड़ों की कमाई कर चुकी है। फिल्म के डायलोग और डांस स्टेप्स इतने लोकप्रिय हो गए हैं कि लोगों में अब भी इसका क्रेज कम नहीं हो रहा। इसका असर अब कपड़ा बाजार में दिखने लगा है। सूरत के कपड़ा व्यापारी ने शौकिया तौर पुष्पा फिल्म की प्रिन्टवाली साड़ी बनाई, जिसके सामने आते ही उसकी जबर्दस्त मांग बढ़ गई है। दरअसल सूरत के कपड़ा व्यापारी चरणपाल सिंह ने पुष्पा फिल्म देखने के बाद उन्होंने शौकिया तौर पर पुष्पा फिल्म की प्रिन्टवाली साडी बनवाई। साडी के दुकान में आने के बाद व्यापारी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही साडी ने बाजार में धूम बचा दी। अन्य व्यापारियों को साडी की डिजाइन पसंद आने लगी है और चरणपाल को इसके धड़ाधड़ ऑर्डर मिलना शुरू हो गए। चरणपाल सिंह के मुताबिक फिलहाल यह साडी सूरत की एक मिल में प्रिन्ट हो रही है। लेकिन मांग बढ़ने पर अन्य मिलों में प्रिन्ट की जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी-योगी साडियों ने उत्तर प्रदेश के कपड़ा बाजारों में धूम मचा रखी है। अब पुष्पा साडी कपड़ा बाजारों में धूम मचा रही है। सूरत टेक्सटाइल मार्केट में यह कोई पहला प्रयोग नहीं है। इससे पहले भी स्थानीय व्यापारी समयांतर शौकिया या व्यावसायिक दृष्टि से ऐसे प्रयोग करते रहे हैं। वर्ष 2014 का फिफा वर्ल्ड कप हो या नरेन्द्र मोदी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी लोकप्रियता हो या फिर बाहुबली फिल्म से लेकर नमो साडी को लेकर सूरत कपड़ा मार्केट आकर्षण का केन्द्र रहा है। दो हजार की गुलाबी नोट की प्रिन्टेड साडी में बाजार में धूम मचाई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.