ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में दो परीक्षार्थियों को एक रोल नंबर

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में रविवार को एक ही रोल नंबर पर दो अथ्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। एक ने सुबह और दूसरे ने दोपहर की पाली में परीक्षा दी। मामला परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सामने आया, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की शिकायत लार्डगंज पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लार्डगंज थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि रविवार को राज्य सेवा आयोग की दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। सुबह एक रोल नंबर पर एक छात्र ने जहां हितकारिणी कालेज में परीक्षा दी, वहीं दूसरा परीक्षार्थी परीक्षा देने महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज में परीक्षा देने पहुंचा।

एक रोल नंबर देने वाला एक लड़का और लड़की थी। दोपहर की पाली की परीक्षा खत्म हो पाती, इसके पूर्व आला अधिकारियों और महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज के केंद्राध्यक्ष को फोन आया कि उक्त परीक्षार्थी को रोक लिया जाए। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्राध्यक्ष द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

दो परीक्षार्थीयों को एक ही रोल नंबर कैसे जारी हुआ, इसका पता लगाने के लिए लार्डगंज पलिस द्वारा राज्य सेवा आयोग को पत्र लिखा जाएगा। इधर कलेक्टर सौरभ सुमन ने बताया कि एक रोल नंबर दो अभ्यार्थियों को जारी हुआ था ये तकनीकी गड़बड़ी थी नकल जैसा मामला नहीं था।

पीएससी के मार्गदर्शन के अनुसार परीक्षा देने की व्यवस्था की गई। इधर पीएससी में ओएसडी रविंद्र पंचभाई ने कहा कि उनके पास शिकायत आई कि परीक्षा के आवेदन को भरने के बाद उसमें संसोधन के दौरान किसी तरह की डेटा में छेड़छाड़ हुई है इसकी जांच होगी। पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में अभ्यार्थी निर्दोष बताए जा रहे हैं एक ही नंबर पीएससी की तरफ से गलती से जारी हुआ था। इस संबंध में अभ्यार्थियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.