ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विवाद के चलते रिटायर्ड BSP कर्मी को डंडा मारकर मारा गया, 16 दिन पहले मिली थी लाश

दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना अंतर्गत जंगलनुमा क्षेत्र में मिली 83 वर्षीय रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की लाश के हत्यारे का पता लगा लिया है। पुलिस इस मामले का शनिवार को खुलासा कर सकती है। बुजुर्ग की लाश 16 दिन पहले मिली थी। नेवई पुलिस को 25 जनवरी की सुबह सूचना मिली थी कि जंगलनुमा क्षेत्र जवाहर उद्यान के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। टीआई भारती मरकाम तुरंत वरिष्ठ अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके का मुआयना किया तो पाया कि शव के पास ही उसकी साइकिल पड़ी है। बुजुर्ग के सिर के पीछे और कई अन्य जगह चोट के निशान हैं। बाद में उसकी पहचान शंकर सिंह (83 साल) निवासी मरोदा टंकी के रूप में हुई थी। शंकर सिंह रिटायर्ड बीएसपी कर्मी थे। पुलिस ने मामले में काफी पूछताछ की, लेकिन कोई क्लू हाथ नहीं लगा। यह केस पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर लग रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक ऐसा क्लू हाथ लगा कि उससे वह हत्यारे तक पहुंची।

आरोपी चंदुखी कोनारी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके अपने परिवार में किसी से बनती नहीं थी, इसलिए वह उनका साथ छोड़कर नेवई थाना क्षेत्र में रहने आ गया था। यहां वह टाउनशिप के जंगलनुमा क्षेत्र से रोजाना लकड़ी इकट्ठा करता और उसे बेचकर अपना पेट भरता था। लड़की बीनने के दौरान आरोपी का बुजुर्ग से कोई विवाद हुआ था और उसने डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस पूरे मामले का शनिवार को खुलासा कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.