ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईसाई धर्म छोड़कर 4 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, मोन तीर्थ गंगा घाट पर सनातन पर चलने का लिया संकल्प

उज्जैन : उज्जैन के शिप्रा नदी के किनारे दशाश्ववमेध घाट गंगा घाट मोनी तीर्थ पीठ में कल ईसाई धर्म के चार व्यक्तियों ने महामंडलेश्वर डॉक्टर सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। सनातन धर्म पर चलने का संकल्प भी लिया। सनातन धर्म के विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ धर्म परिवर्तन का अनुष्ठान हुआ। इस अवसर पर स्वामी सत्यानंद जी महाराज, श्याम पांडियार भी उपस्थित रहे।

आश्रम बंधक चंचल श्रीवास्तव ने बताया कि हेमंत पाल अब हेमंत प्रजापति बने डेनियल अब रविंद्र कुमार रमेश मसीह अब अमलेश कुमार और पीटर का नाम अब धर्म प्रदीप कुमार हो गया। सभी महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर सुमनानंद महाराज और उपस्थित साधु संतों का आशीर्वाद देकर नया जीवन आरंभ किया। मोनी पीठ में सामाजिक समरसता के लिए समय-समय पर गतिविधियां संचालित होती रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.