ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्रः अमरावती में दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हादसे में दो बच्चों, एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वे अंजनगांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद दरियापुर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सड़क किनारे जा गिरा।” उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.