ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में बुधनी समेत सात मेडिकल कालेज अगले वर्ष शुरू करने की तैयारी

 भोपाल। अगले वर्ष प्रदेश में सात मेडिकल कालेजों में प्रवेश शुरू करने की तैयारी है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी का मेडिकल कालेज भी शामिल है। कुछ मेडिकल कालेजों में सौ और कुछ में 150 सीटें हैं। अभी इन कालेजों के भवन बनाने का काम चल रहा है। फैकल्टी की भर्ती भी इसी वर्ष शुरू हो जाएगी। बुधनी छोड़ बाकी मेडिकल कालेज संबंधित जिले के जिला अस्पताल से संबद्ध कर संचालित किए जाएंगे।

पहले इन कालेजों को 2025 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार 2024 में ही शुरू करना चाहती है।

बता दें कि यह कालेज भारत सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे हैं। 2018 में इनकी स्वीकृति मिल गई थी, पर राज्य सरकार ने निर्माण कार्य शुरू करने में ही तीन वर्ष लगा दिए। इन कालेजों का भवन बनाने का काम 2023 में शुरू हुआ है। 2024 से कालेज शुरू करने के लिए इस वर्ष के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

इस कारण निर्माण एजेंसियों को काम की गति बढ़ाने के लिए कहा गया है। सबसे तेज गति से काम बुधनी मेडिकल कालेज का चल रहा है। यहां पर नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज भी साथ में शुरू किए जाएंगे। बता दें कि यह मेडिकल कालेज बुधनी के अलावा सिंगरौली, श्योपुर, मंदसौर, मंडला, नीमच और राजगढ़ में बनाए जा रहे हैं।

इनके खुलने से प्रदेश में 20 मेडिकल कालेज हो जाएंगे। अभी 13 मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 2118 सीटें हैं जो बढ़कर तीन हजार से अधिक हो जाएंगी। एक कालेज शुरू करने में 325 करोड रुपए का खर्च है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.