ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मिलेगी गर्मी से राहत

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर के मौसम में अब परिवर्तन देखने को मिलेगा। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम तक आंधी और वर्षा की संभावना जताई गई है। इसका असर मंगलवार की शाम से दिखना शुरू हो गया है। पिछले तीन दिन से राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते शहर तप रहा था।

सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात सीजन की सबसे गर्म रात रही और पूरे प्रदेश में ग्वालियर की यह रात सबसे ज्यादा गर्म थी। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते रात का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

अगले तीन से चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल छा गए थे और शाम होते-होते पूरा आसमान बादलों से पट गया। इसके चलते देर शाम शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते अगले तीन से चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी, जबकि शाम को बादल छाएंगे। इसके साथ ही आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि यह भी संभावना जताई गई है कि तापमान में अब उछाल होने की संभावना कम है, बल्कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब पारा कुछ कम होगा। सूरज के तेवर भी नर्म हो जाएंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 25 मई से नौतपा की भी शुरूआत हो रही है। माना जाता है कि नौतपा में सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है, लेकिन नौतपा भी इस बार लोगों को ज्यादा परेशान नहीं करेंगे, क्योंकि 26 मई को जम्मू-कश्मीर में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बनी हुई है। इसके कारण 31 मई तक मौसम में गर्मी नहीं बढ़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.