ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘हुनरबाज’ के सेट पर कॉमेडियन भारती सिंह की बेबी शॉवर सेरेमनी सेलिब्रेट

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह प्रेगनेंट है और जल्द ही मां बनने वाली हैं। आजकल वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी शो ‘हुनरबाज’ होस्ट कर रही हैं। इस शो में करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज हैं। शो के दौरान भारती को शो के मेकर्स ने सरप्राइज दिया और उनके लिए सेट पर ही बेबी शॉवर सेरेमनी सेलिब्रेट की गई। सेरेमनी का एक प्रोमो कलर्स ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। प्रोमो में हर्ष, भारती की आंखों पर काले रंग की पट्टी बांधकर उन्हें स्टेज पर ले जाते हैं और वहां रखे सोफे पर बैठा देते हैं। इसी बीच शो के जजेज भी स्टेज पर आ जाते हैं और अचानक से भारती के आंखों की पट्टी हटाकर उन्हें सरप्राइज देते हैं। यह सब देखकर भारती बहुत खुश हो जाती है। करण जौहर बताते हैं कि इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एक्टर की टीवी पर गोद भराई शुरू होने जा रही है। इसके बाद परिणीती समेत सभी उन्हें बधाई देते है। भारती चैनल को शुक्रिया अदा करती हुईं कहती हैं, थैंक्यू सो मच कलर्स, मेरी इच्छा पूरी कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.