ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस अब झाड़ग्राम चाकुलिया घाटशिला रेलवे स्टेशनों में ठहरेगी

बिलासपुर। खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले स्टेशन झाड़ग्राम, चाकुलिया व घाटशिला के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शालीमार से कुर्ला के बीच चलने वाली 18030/18029 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस अब तीनों स्टेशन में ठहरेगी। इस सुविधा से यात्री शालीमार व कुर्ला दोनों दिशा में यात्रा कर सकते हैं। अब तक सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झाड़ग्राम, चाकुलिया, घाटशिला रेलवे स्टेशन में इस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर यात्री लगातार मांग कर रहे थे। विराेध प्रदर्शन भी हुआ। पहले तो रेल प्रशासन यात्रियों को यह सुविधा देने के पक्ष में नहीं था। लेकिन, आम जनता के दबाव के आगे रेल प्रशासन को न हां में बदल गई।

हालांकि यह सुविधा छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर दी जा रही है। इस बीच रेलवे यह देखेगी कि जिन तीन स्टेशनों में ठहराव दिया गया है। वहां टिकट बिक्री की स्थिति कैसी है। क्योंकि ट्रेनों का स्टापेज उन्हीं स्टेशनों में दिया जाता है, जहां टिकट बिक्री की स्थिति रेलवे के मापदंड के अनुरूप है।

कोरोना के बाद कई स्टेशनों में इसी वजह का हवाला देते हुए रेलवे ने प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया है। जिसकी मांग को लेकर यात्री लगातार रेल प्रशासन ज्ञापन सौंप रहे हैं। विरोध भी जताया जा रहा है। रेलवे के अनुसार शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन में 18‌.42 बजे पहुंचकर 18.44 रवाना होगी।

इसी तरह चाकुलिया रेलवे स्टेशन में 19.04 बजे पहुंचकर 19.06 बजे और घाटशिला रेलवे स्टेशन में 19.22 बजे पहुंचकर 19.24 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन घाटशिला रेलवे स्टेशन में 7.11 बजे, चाकुलिया 7.34 बजे और झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन में 7.54 बजे पहुंचेगी।

रेलवे का मानना है कि यह सुविधा यात्रियों की मांग को देखते हुए दी जा रही है। प्रायोगिक ठहराव की व्यवस्था अधिकांश ट्रेनों में की जाती है। इस बीच वहां टिकट बिक्री की स्थिति को देखी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.