ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पोल्ट्री फार्म से फैल रही बदबू और मक्खियों से परेशान ग्रामीण कलेक्ट्रेट के सामने 3 घंटे तक लगाये नारे सड़कजाम की दी चेतावनी

बालोद। पोल्ट्री फार्म की बदबू और मक्खियों से परेशान डौंडीलोहारा ब्लाक अंतर्गत ग्राम अरजपूरी के सैकड़ों ग्रामीणों ने 43 डिग्री तापमान के बीच मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने 3 घंटे जमकर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

दरअसल, अरजपूरी गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म की बदबू और मक्खियों से ग्रामीण परेशान हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने तीन दिनों के भीतर उक्त पोल्ट्री फार्म को हटाने की मांग की है। वहीं पोल्ट्री फार्म न हटाए जाने पर ग्रामीणों ने इसके विरोध में सड़कजाम एवं क्षेत्रीय विधायक निवास का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन करने वालो में महिलाएं भी भारी संख्या में मौजूद रही। भीषण गर्मी में 3 घंटे तक ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तीन दिन के भीतर आश्वासन प्रद कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं कार्रवाई नहीं किये जाने पर सभी ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के निवास का घेराव कर डौण्डीलोहारा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग का सड़कजाम करने की चेतावनी दी है।

बता दें कि ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रारम्भ से पोल्ट्री फार्म के संबंध में कार्रवाई के लिए प्रशासन को अवगत कराया गया था। जिसके बाद पोल्ट्री फार्म बंद करने के मांग को लेकर समस्त ग्रामवासी अरजपुरी द्वारा चक्काजाम किया गया था। मौके पर तहसीलदार दीपिका देहारी एवं एसडीएम रश्मि वर्मा मौके पर उपस्थित होकर सात दिन का समय मांगा गया था, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था, कि धारा 133 लगाते हुए पोल्ट्री फार्म को सील की कार्रवाई की जायेगी। लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई हैं। जिसके चलते सभी ग्रामवासियों को मक्खी एवं बदबू की समस्या निरंतर झेलनी पड़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.