ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बाउंसरों ने आयोग अध्यक्ष को मंच पर चढ़ने से रोका

बालाघाट। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री के परसवाड़ा भादुकोटा में लगे दिव्य दरबार में उस समय असहज स्थिति बन गई। जब आयोग अध्यक्ष और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री से मिलने से पहले ही बाउंसरों ने रोक दिया। इससे जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंच पर जाने से रोकने पर विधायक के पीएसओ द्वारा बाउंसरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मिले निर्देशों का हवाला देकर उन्होंने विधायक और उनके पीएसओ की एक न सुनीं।

माहौल हो गया तनावभरा

पास ही खड़ी विधायक बिसेन की बेटी मौसम हरिनखेड़े ये नजारा देखकर स्तब्ध थीं। मंच पर चढ़ने की होड़ के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री की वनवासी रामकथा के आयोजक और आयुष मंत्री रामकिशोर भी मंच के पास आ गए, जो मंच पर ही बैठे थे। आयुष मंत्री ने भी बाउंसरों और पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री के निज प्रबंधक को समझाने का प्रयास किया लेकिन आयुष मंत्री का जादू भी वहां नहीं चला। देर तक चले इस हाइ वोल्टेज ड्रामा का अंत कार्यक्रम के बहिष्कार के रूप में सामने आया। जब विधायक बिसेन को मंच पर जाने देने पूरी तरह रोक दिया गया, तब बिसेन बेटी मौसम के साथ कार्यक्रम छोड़कर बालाघाट के लिए रवाना हो गए।

ये पहला मौका नहीं किसी विवाद में न पड़े हों

ये पहला मौका नहीं है जब विधायक बिसेन किसी विवाद में न पड़े हों। वह अपने राजनीतिक बयानों और प्रशानिक अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए मशहूर हैं। वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल सहित अपने विरोधियों पर टिप्पणी हो या जिला परिवहन अधिकारी को आम जनता को अपशब्द कहकर जलील करने का काम, वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.