ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मां लक्ष्मी की कृपा पाने प्रतिदिन अपनाएं ये उपाय

हर व्यक्ति को धन प्राप्ति की इच्छा रहती है। लेकिन धन और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण वही व्यक्ति होता है, जिस पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धन की देवी मां लक्ष्मी चंचल होती हैं, वे एक जगह ज्यादा समय तक टिकती नहीं हैं। इसलिए मां लक्ष्‍मी हमेशा आपके घर में वास करें, इसके लिए कुछ खास काम करना जरूरी है। शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय प्रतिदिन करें, तो माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी और घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।

तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर में भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। घर में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित पूजा करनी चाहिए और जल चढ़ाना चाहिए। घर की पूर्व उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि रविवार और बुधवार का दिन छोड़कर तुलसी के पौधे को छुआ जाए, तो शरीर की शुद्धी होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है। तुलसी के दर्शन से पापों से मुक्ति मिलती है।

नकारात्मक ऊर्जा का नाश

घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोबर के उपले पर लोबान और गूगल जलाकर इसका धुआं चारों कर करें। इसे घर और ऑफिस दोनों जगह किया जा सकता है। इस विधि को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन करना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्कता बनी रहती है। इसके साथ ही घर का वातावरण शुद्ध होता है।

दीपक लगाएं

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर शनिवार की शाम को घर के मुख्य द्वार और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीपक लगाएं। इसके साथ ही पेड़ की तीन परिक्रमा करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सैलरी आने पर करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा भगवान के मंदिर में दान करना चाहिए। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.