ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सप्लीमेंट्री आने पर 12वीं कक्षा की छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान

अमरवाड़ा। शुक्रवार को नगर के समीपस्थ सालीवाडा शारदा ग्राम में एक चौंकाने वाला मामला आया। जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा अनामिका धुर्वें ने खराब रिजल्ट आने पर अपनी जान दे दी। बायलाजी की छात्रा को दो विषय में सप्लीमेंट्री आ गई। इसी बात से छात्रा तनाव में आ गई और अपने घर के ही पीछे कुएं में कूदकर जान दे दी।

थाना निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि फिलहाल म परिजनों ने बताया कि सप्लीमेंट्री आने के कारण बालिका काफी तनाव में लग रही थी। जब शुक्रवार को छात्रा के पिता ने मशीन का पाना बाजू वाले के घर से लाने को कहा तो छात्रा ने पाना लाकर दे दिया और घर के पीछे जाने की बात बोलकर चली गई । जब कुछ देर बाद छात्रा की मां घर आई और बालिका के विषय में पूछा तो पिता ने बताया कि अभी पीछे ही गई है। घर के पीछे देखने पर लड़की मिली नहीं। जिसके बाद परिजनों ने बालिका को ढूंढना शुरू किया। घर के पीछे कुछ ही दूरी पर कुएं में चुन्नी और चप्पल दिखाई दी। जिसके बाद बालिका की मां ने गांव वालों को चिल्लाया। जिसके बाद ग्रामीणों को बुलाकर कुएं में तैरकर देखा गया तो वहां पर बालिका का शव मिला। मृत छात्रा दोपहर 12 बजे से घर से लापता थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक आरपी चौधरी सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अमरवाड़ा सिविल अस्पताल भेजा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.