ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चौंकाने वाली घटना हवा में था विमान और यात्री ने खोल दिया दरवाजा 194 लोग थे सवार

दक्षिण कोरिया में एक यात्री ने लैंडिग से कुछ मिनट पहले विमान का दरवाजा खोल दिया। इससे विमान में सवार 194 लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए उनकी सांसें अटकी रहीं। सुरक्षित लैंडिग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। हवा में विमान का दरवाजा खोलने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट ए321-200 की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। विमान में 194 लोग सवार थे। यह विमान दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से जेजु जा रहा था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उसने दरवाजा क्यों खोला था। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि लैंडिग से कुछ मिनट पहले यह घटना हुई। इमरजेंसी दरवाजे के बगल में बैठे एक पुरुष यात्री ने एक कवर खोला और लीवर खींचा, जिससे दरवाजा खुल गया। जब यह घटना हुई, उस समय विमान जमीन से लगभग 220 मीटर ऊपर था। दरवाजा खुलने से अचानक तेज हवा के झोंके से कुछ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.