ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर चंबल अंचल में तेज आंधी के साथ हुई बारिश तेज हवाओं से नुकसान की सूचना

 ग्वालियर। ग्वालियर चंबल अंचल में सुबह करीब पौने दस बजे से तेज हवाएं चलना शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में हवाओं की गति तेज हो गई और तूफान का रूप ले लिया। करीब आधा घंटा आंधी चलने के बाद आसमान पर बादल छा गए और बारिश होने लगी। यह स्थति ग्वालियर सहित अंचल के मुरैना, भिंड आदि जिलों की भी बताई जा रही है। तेज हवाओं की वजह से अंचल में पेड़ पौधों के गिरने की सूचना मिली हैं। हालांकि अभी तक नुकसान की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। अांधी व पानी से अंचल का मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।

जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात में ग्वालियर सहित अंचल में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई लेकिन शुक्रवार को दिन भर मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर आंधी और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में जहां जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, तो वहीं पंजाब और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर दो चक्रवात बने हुए हैं। इसके अलावा पूर्व-पश्चिम पंजाब की तरफ बने चक्रवात के चलते ट्रफ लाइन दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बने चक्रवात से होकर गुजर रही है, जबकि उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना से होते हुए कर्नाटक तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस कारण अगले दो दिन तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान भी विशेषकर शुक्रवार-शनिवार की रात में ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आंधी और बारिश के चलते शहर में बिजली गुल होने की समस्या भी पैदा हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग एक बजे के आसपास घनघोर गर्जना के साथ तेज बारिश हुई थी। इस दौरान लगभग 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलती रहीं। रुक-रुककर बारिश का क्रम लगभग दो घंटे तक चला। इस दौरान शहर में 18.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश और आंधी के दौरान विद्युत लाइनों में आए फाल्ट की वजह से रात में शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल रही। कुछ क्षेत्रों में तो शुक्रवार दोपहर तक बिजली बहाल हो सकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.