ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सूर्य का हुआ रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश इन राशियों के भाग्य में आएगी तेजी

सूर्य ने 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। सूरज के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में रौनक आने की प्रबल संभावना है। सूर्य की यह स्थिति 9 दिनों तक रहेगी। इस अवधि में 4 राशियों को करियर में बड़ी छलांग लगाने का मौका मिल सकता है। साथ ही आर्थिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं 2 जून तक किन राशियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में रहने से मेष राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस राशि के जातक आर्थिक दायरे में विस्तार का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि

वृष राशिवालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी हो सकता है। आपको अपनी स्किल्स को सुधारने का अवसर मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल पाने के लिए उचित समय है। लोगों का विश्वास और प्रेम आपक लिए बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ का संकेत है। सपने पूरे करने के अवसर सामने आएंगे। शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूरज के नक्षत्र परिवर्तन से भाग्य का साथ मिल सकता है। आने वाले समय में अच्छी प्रगति का अनुभव हो सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.