ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज जेष्ठ माह की अष्टमी रखे उमा ब्रम्हाणि व्रत होगी समृदि्ध और सौभाग्य की बढ़ोत्तरी

ग्वालियर। 28 मई को जेष्ठ माह की अष्टमी है। आज उमा ब्रम्हाणि का व्रत रखा जाता है। उमा ब्रम्हाणी का व्रत रखने से घर में सुख, समृदि्ध और सौभाग्य की बढ़ोत्तरी होती है। ज्योतिषाचार्य डा. सतीश सोनी के मुताबिक इस व्रत को हर सुहागिन महिला को रखना चाहिए। उमा नाम मां पार्वती का ही दूसरा नाम है। मां पार्वती भी शक्ति का एक रूप हैं। इसलिए ज्येष्ठ अष्टमी को इनकी पूजा करने से सुख और सौभाग्य आता है।

क्या करें व्रत के दौरान

अष्टमी को उमा ब्रह्माणी व्रत रखने के दौरान सुहागिन महिलाएं भविष्‍योत्‍तर पुराण के अनुसार ज्‍येष्ठ शुक्ल नवमी को हो सके तो आसपास कन्याएं – बेटियां छोटी -छोटी हो तो उनको दूध और चावल की खीर का भोजन करायें। खुद भी खायें और मां पार्वती के नाम का थोड़ा जप कर दें और मां के मंत्र बोलेें। इन मंत्रों को पूजा के दौरान बोल सकते हैं। इन मंत्रों के साथ जाप करने से घर में सुख, समृदि्ध, धन और सौभाग्य बढ़ता है।

– ॐ पार्वत्‍यै नमः

– ॐ शंकरप्रियायै नमः

– ॐ गौरियै नमः

– ॐ उमायै नमः

सफलता व राजयोग के लिए ये पूजा भी कर सकते हैं

30 मई 2020 शनिवार को शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अगर काम धंधा करते समय सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर मां जगदम्बा को अर्पण करें और ये मंत्र बोले ” ॐ ह्रीं नमः। ॐ श्रीं नमः। ” और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.