ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौतपा की तपन अभी कम 29 मई के बाद सुधरेगा मौसम

जबलपुर। मौसम के बिगड़ते मिजाज से लोगों को नौतपे की गर्मी से राहत मिल रही है। नौतपा के चौथे दिन सूरज गर्मी दिखाने तो आतुर रहा पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सूरज की एक न चली। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की रंगत अभी दो दिनों तक ऐसे ही बदली रहेगी। 30 मई के बाद जरूर मौसम में सुधार आएगा और पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हाेते ही गर्मी एक बार फिर परवान चढ़ेगी। पारा बढ़ने से लोगों के पसीने छूटेंगे।

तापमान हुआ स्थिर

फिलहाल मौसम के बिगड़े मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत हद मिल रही है। तापमान भी 38 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम का पूर्वानुमान

दिनांक अधिकतम – न्यूनतम

29 मई – 40.0 – 23.0

30 मई – 40.0 – 23.0

कटनी

29 मई- 41.6-32.9

30 मई- 41.8 -32.8

मंडला

29 मई- 41.0 -22.0

30 मई- 41.0 -22.0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.