ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

योगी आदित्यनाथ ने ‘मातृभूमि’ में भरी चुनावी हुंकार, कहा ‘हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान’

टिहरी| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृभूमि उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है।

हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। उन्होंने हंसी भरे लहजे में ये भी कहा कि वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर तीसरे दिन में दंगा होता था। 2017 से पहले गंभीर असुरक्षा थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले बेटियां असुरक्षित थी, व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.