ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Punjabi Singer अफसाना खान ने भाई MooseWala को किया याद, शेयर की खास तस्वीरें

दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज एक साल बीत गया है।  इस मौके पर सिद्धू की मुंह बोली बहन अफसाना खान ने भाई को याद करते हुए सोशल मीडिया पर सिद्धू के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की है।

बता दें कि यह तस्वीरें अफसाना खान और साज की शादी की रिसैपशन के दौरान की है। इन तस्वीरों में सिद्धू और अफसाना हंसते हुए बातें करते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों में भाई-बहन के प्यार की झलक देखने को साफ मिल रहे है। बता दें कि मूसेवाला ने गायिका अफसाना को अपनी बहन बनाया हुआ था। वह हर साल राखी के अवसर पर भाई सिद्धू के घर पहुंचती थी।

बता दें कि  29 मई, 2022 को गांव जवाहरके में गायक सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। इस जगह पर गांव की पंचायत ने उसकी यादगार के तौर पर बुत लगाने की योजना बनाई है। पहली बरसी दौरान पूरे गांव को सिद्धू मूसेवाला की फोटो से सजाया गया व पाठ के भोग डाल कर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई।

मूसेवाला की मां चरण कौर ने जवाहरके पहुंच कर अपने पुत्र को याद किया। गांव के सरपंच तरलोचन सिंह व पूर्व सरपंच रजिंद्र सिंह जवाहरके ने बताया कि पूरा जवाहरके गांव मूसेवाला के रंग में रंगा गया है। वहीं हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और लॉरेंश बिश्नोई ने ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.