ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जुलाई तक राजा जैसा जीवन जिएंगे इस राशि के लोग जमकर होगी धन वर्षा

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव धन, वैभव, भौतिक सुख और ऐश्वर्य के स्वामी हैं। जिस जातक की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान पर होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ होता है। बता दें कि इस माह के आखिरी में 30 मई को शुक्र का गोचर होने जा रहा है। ये गोचर शाम 07 बजकर 40 मिनट पर होने वाला है। शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 6 जुलाई तक शुक्र इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद शुक्र, सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कर्क राशि में प्रवेश करने से शुक्र कुछ राशि वालों को जमकर लाभ देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिन्हें इस दौरान शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर काफी लाभकारी साबित होने वाला है। इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 6 जुलाई तक इन राशि वालों को सभी सुखों की प्राप्ति होगी। दोस्तों से कोई लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि

30 मई को होने जा रहे शुक्र गोचर से मिथुन राशि वालों को काफी फायदा होने वाला है। शुक्र इस राशि के दूसरे स्थान में गोचर कर रहे हैं। ये धन और स्वभाव का स्थान माना जाता है। 6 जुलाई तक इन राशि वालों को बेहद शानदार जीवन जीने को मिलेगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। किसी मित्र के आगमन से आपका मन खुश रहेगा।

मीन राशि

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह इस राशि के पांचवे स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इस स्थान का संबंध संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से माना जाता है। बता दें कि इस गोचर से मीन राशि वालों को सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.