ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली चोरी करते पकड़े गए न्यू एरिया निवासी हरिओम राय

सासाराम जिला में बिजली चोरी का मामला नहीं रुक रहा है। जबकि विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सासाराम नगर के वेदा प्रशाखा क्षेत्र में बिजली विभाग ने आज की बीती संध्या यानि शुक्रवार को छापामारी कर बिजली चोरी करने एवं बिजली चोरी मामले में एक उपभोक्ता पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विश्वजीत कुमार, कनीय अभियंता राहुल रंजन, विकास कुमार तथा कनीय सारणी की संयुक्त टीम द्वारा छापामारी कर हरिओम राय पिता महेंद्र राय निवासी न्यू एरिया (एचडीएफसी बैंक के पीछे) को विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में पकड़ा है। सहायक विद्युत अभियंता विश्वजीत कुमार ने इस सम्बन्ध में बताया कि उपभोक्ता के परिसर की जांच क्रम में पाया कि उक्त परिसर का विद्युत संबंध बकाया राशि पर काट दिया गया था परंतु बगैर राशि जमा किए एवं आरसीडीसी कराए हुए उक्त व्यक्ति को विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। विद्युत कंपनी के 331695 रुपए की क्षति विद्युत विभाग को पहुंचाई गई है। इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता विश्वजीत कुमार ने टाउन थाना में एक एफ .आई. आर. दर्ज भी कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.