ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कायाकल्प योजना में बनेंगी 39 सड़कें मानसून के बाद शुरू होगा काम

 ग्वालियर; कायाकल्प योजना के तहत 36.79 करोड़ की लागत से शहर की 39 सड़कों को संवारा जाएगा। योजना के अंतर्गत दो चरणों में इसका एस्टीमेट तैयार किया गया है। पहले चरण में 25 करोड़ 32 लाख में 23 सड़कें और दूसरे चरण में 11 करोड़ 47 लाख में 16 सड़कों को संवारा जाएगा। शासन से नगर निगम को पहली किस्त के रूप में 12 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है, लेकिन अभी तक काम टेंडर प्रक्रिया, एमआइसी और वर्क आर्डर में ही अटका पड़ा है। इंडियन रोड कांग्रेस के अनुसार मानसून में सड़कों का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके चलते सड़कों का निर्माण अब मानसून के बाद ही शुरू हो पाएगा।

प्रदेश सरकार के कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में प्रथम चरण में जिन सड़कों का चयन किया गया है, उनकी स्थिति ज्यादा खराब है। इन्हें प्राथमिकता से बनाने के लिए इस योजना में जोड़ा गया है, लेकिन अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस योजना के अंतर्गत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर की अधिकांश सड़कों को शामिल किया गया है। वहीं महापौर डा. शोभा सिकरवार के पति डा. सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक होने से इस क्षेत्र की सड़कों और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों को शामिल किया गया है, जबकि दक्षिण विधानसभा की सिर्फ तीन-चार सड़कें ही शामिल की गई हैं। प्रथम चरण में 22.99 किमी की 23 सड़कें 25 करोड़ 32 लाख रुपए में बनाई जानी हैं। इसमें 12.50 करोड़ रुपए की राशि आ चुकी है। सभी सड़कों के टेंडर लगाए जा चुके हैं और 16 के वर्क आर्डर भी जारी हो चुके हैं, लेकिन कहीं भी काम शुरू नहीं हुआ है। दूसरे चरण में 18.38 किमी की 16 सड़कें 11 करोड़ 47 लाख रुपए में बनाई जानी हैं। इसमें जल्द ही राशि आने की बात कही गई है। इन सड़कों के लिए टेंडर होना बाकी है। वहीं चार सड़कों को अभी एमआइसी से अनुमति नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.