ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की बातचीत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को देर रात औचक निरीक्षण किया। सरमा अपने अधिकारियों के साथ गुवाहाटी में आगामी निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत सरमा अपने कुछ बॉडीगार्ड के साथ ही पैदल निरीक्षण के लिए निकले थे।

असम मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों पर बातचीत की और जानकारियां लेने के बाद कुछ आदेश भी दिए। टी-शर्ट पहनकर सड़को पर निरिक्षण करने उतरे राज्य के सीएम ने निर्माणाधीन क्षेत्र में पहुंचकर वहां के कामों का जायजा लिया। असम सीएम ने हाल ही मैं कहा था कि अगर कोई भी ठेकेदार काम पूरा करने में विफल रहता है तो उसे ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाएगा। देर रात सीएम का निर्माण कार्यों का जायजा लेने की इस पहल को लोगों ने भी काफी सराहा है और उनके इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.