ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग

कोरबा। जिले के बागो थाना अंतर्गत एनएच 130 कटघोरा-चोटिया सड़क मार्ग में भारी-भरकम वाहनों की बढ़ती संख्या एवं नौतपा की तेज तपिश के कारण अचानक वाहनों में आग लग जाने के कारण ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार की रात हुई ।

घटना टोल प्लाजा से महज 500 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है। डायल 112 की टीम को कंट्रोल सेंटर रायपुर से सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जलते वाहन में फंसे दो लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल तत्काल इलाज के लिए पोड़ी-उपरोड़ा रवाना किया गया।

बताया जा रहा हैं की सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से सूचना मिली कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-चोटिया में दो ट्रकों की टक्कर से आग लग गई है और नेशनल हाईवे-130 में जाम कि स्थिति निर्मित हो गई है सूचना पर बांगो कोबरा-1 की टीम आरक्षक संजीव कंवर एवं डायल 112 के चालक नीरज पांडे, ने घटनास्थल पर तत्काल रवाना होकर कालर के बताए हुए स्थान पर पहुंचे जहां देखा कि एक ट्रक क्रमांक सीजी 11.ऐ वाई 6175 में भीषण आग लगी हुई थी, जिसमें सवार चालक एवं परिचालक बुरी तरीके से वाहन में फंसे हुए थे। टीम ने राहगीरों की मदद से आनन-फानन में कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।

वाहन चालक युवराज कुमार मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष व परिचालक शरीफ खान 23 वर्ष को पैर और कंधे पर अत्यधिक चोटे आई थी। वाहन चालक युवराज ने बताया कि एक और ट्रक के सामने से टक्कर हो गई। केबिन में रखें खाना बनाने वाले सिलेंडर के फटने से एकाएक आग पकड़ ली।

टीम ने दोनों घायलों को मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस-1033 की मदद से बेहतर उपचार के लिए समय रहते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। नेशनल हाईवे पर लगे जाम को पुलिस ने बहाल कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.