ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

पुजारियों के संवैधानिक अधिकार पर होगी परिचर्चा महापुरुषों के जीवन प्रसंग पर होंगे कीर्तन

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 2 जून को आयोजित किए जाएंगे। इसमें मध्य प्रदेश में मंदिरों और उनके पुजारियों के संवैधानिक अधिकार और उपचार पर धर्मसंस्थापनाथार्य-सुघोष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही अखिल भारतीय कीर्तन प्रसारक मंडल का कीर्तन महोत्सव होगा। वहीं, नाम-जप परिक्रमा और श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह 7.45 बजे प्रभातफेरी निकलेगी। इसमें भगवान वेंकटेश का नाम-जप करते वैष्णव मंदिर की परिक्रमा लगाएंगे। इसके पूजा अर्चना और महाआरती के बाद दर्शन होंगे।

– दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर के प्रमुख 18 मंदिरों में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 8.30 बजे से विजय नगर, छत्रपति नगर, राजेंद्र नगर, गुमाश्ता नगर, खातीवाला टैंक, स्मृति नगर, सुखलिया आदि स्थानों के मंदिर में होगा।

– अरण्य धाम संत आश्रम स्कीम नंबर 78 में 11 दिवसीय नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ सुबह 9 से होगा। यज्ञ के लिए बनी 1800 वर्गफीट की यज्ञशाला में अनूठा मनोहारी प्रयोग किया गया है। इसमें प्रभु राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के 100 चित्र लगाए गए हैं।

– विराट हिंदुस्तान संगम और समस्ता पुजारी मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश में मंदिरों और उनके पुजारियों के संवैधानिक अधिकार और उपचार पर धर्मसंस्थापनाथार्य-सुघोष कार्यक्रम रवींद्र नाट्यगृह में होगा। इसमें एकत्रीकरण सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे परिचर्चा होगी। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. सुब्रमण्यम स्वामी, विराट हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश शेट्टी, अधिवक्ता सत्या सभरवाल संबोधित करेंगे।

– अखिल भारतीय कीर्तन प्रसारक मंडल और मराठी मंडल दत्त मंदिर संस्थान का सुदामा नगर कीर्तन महोत्सव होगा। इसमें कीर्तनकार विभिन्न महापुरुषों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर कीर्तन करेंगे।। कीर्तन 3 जून तक प्रतिदिन शाम 6 से रात 8 बजे तक होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.