ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनजातीय संग्रहालय का वर्षगांठ समारोह में 12 राज्यों के कलाकार देंगे नृत्य प्रस्तुति

भोपाल। जनजातीय संस्कृति की कला परंपराओं के केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय ने अपनी पहचान विश्व पटल पर बनाई है। संग्रहालय की स्थापना के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर छह से दस जून तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। संग्रहाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि समारोह में प्रदेश के जनजातीय कलारूपों के साथ ही देश के 12 राज्यों के कलाकार सहभागिता कर रहे हैं। इसमें नृत्यकार, शिल्पकार, चित्रकार हिस्सेदारी करेंगे। इसके तहत मध्यप्रदेश और अन्य 12 राज्यों लेह लद्दाख, आसाम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड, तेलंगाना, प.बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ राज्यों के जनजातीय कलाकार सम्मिलित हो रहे हैं।

आमंत्रण उत्सव है खास- समारोह में पांच से नौ जून तक शहर के मुख्य स्थलों पर आमंत्रण उत्सव आयोजित किया जाएगा। कलाकारों द्वारा शहर के अलग-अलग स्थलों पर प्रस्तुति दी जाएगी एवं प्रस्तुति के माध्यम कलाकार आमजन को संग्रहालय वर्षगांठ समारोह को अवलोकन के लिए आमंत्रित करेंगे। इनमें खानूगांव चौराहा, लालघाटी चौराहा, बैरागढ़, ईदगाह हिल्स, गोवन्दिपुरा, पिपलानी, अयोध्या नगर, आनन्द नगर, न्यू मार्केट, नेहरू नगर, नीलबड़, जवाहर चौक, 10 नम्बर मार्केट, शाहपुरा लेक, कोलार रोड, अशोका गार्डन, एमपी नगर एवं शिवाजी नगर, होशंगाबाद रोड़, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय शामिल हैं।

गोंड जनजातीय रामायनी पर आधारित लछमन चरित लीला नाट्य प्रस्तुति से होगा शुभारंभ

समारोह में छह जून को शाम सात बजे गोंड जनजाति में प्रचलित रामायनी गाथा पर आधारित लछमन चरित लीला नाट्य प्रस्तुति से वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ होगा। इसमें प्रदेश के करीब 40 जनजातीय और लोक कलाकार हैं। इस लीला का निर्देशन रामचंद्र सिंह, भोपाल द्वारा किया गया है।

शिल्प मेले में दिखेगा प्रदेश का कौशल- इस अवसर पर शिल्प मेले का आयोजन भी किया जा रहा है, जो दोपहर 12 बजे से शिल्पों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिये रहेगा। इसमें करीब 20 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें बांस, धातु से निर्मित उत्पाद, कढ़ाई व जरी के उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, बाग, दाबू, इंडिगो, भौरूगढ़ वस्त्र शिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे। वहीं व्यंजन मेले में प्रदेश की जनजातीयों के सुस्वादु स्टाल भी होंगे।

इस पांच दिवसीय समारोह में गोंड चित्रांकन में कलाकारों की विशिष्टता एकाग्र चित्र शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें चित्रकारों द्वारा अपने विशिष्ट प्रतीकों का अंकन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.