ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद सोनू सूद को सता रही चिंता सरकार से की यह मांग

 हाल ही में हुए ओडिशा रेल हादसे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस हादसे में 275 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे से जुड़ी दिल दहला देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। रेल मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने ओडिशा भी पहुंचे थे। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस हादसे को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सोनू लोगों से अपील कर रहे हैं। साथ ही वे सरकार को सुझाव भी दे रहे हैं।

ओडिशा रेल हादसे पर सोनू सूद के रिएक्शन

ओडिशा हादसे को लेकर सोनू सूद ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे कह रहे हैं ‘ओडिशा में कल बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसके कारण पूरा देश शोक में है। लेकिन पार्टी के लोग एक-दूसरे की टांग खींचने में लग गए हैं। हम लोग पहले शोक जताते हैं और फिर अपनी लाइफ में बिजी हो जाते हैं। जो लोग कमाई के लिए जा रहे थे, जिनका परिवार पूरा का पूरा खत्म हो गया। मुझे नहीं लगता कि वे दोबारा खड़े हो पाएंगे। लोगों को कंपनसेशन मिलेगा। लेकिन वे 1-2 महीने में खत्म हो जाएगा लेकिन जिन लोगों की टांग टूटी है या फिर शरीर के किसी हिस्से को नुकसान हुआ है तो वे क्या वापस काम पर जा पाएंगे।’

वीडियो शेयर कर कही ये बातें

इसके आगे सोनू कहते हैं ‘मुझे लगता है कि सरकार बेहतरीन काम कर रही है, लेकिन इतने बड़े हादसों में चोटिल होने वाली फैमिली को उम्र भर कुछ मात्रा में पैसा मिलना चाहिए। क्योंकि हम जो भी कंपेनसेशन देंगे वह लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। केवल सोशल मीडिया पर दुख दिखाने से कुछ नहीं होगा। उन लोगों के लिए एक रिलीव फंड इकट्ठा होना चाहिए। मेरा सभी से निवेदन है कि प्लीज कुछ ऐसा करें और कोई ऐसी पॉलिसी लाएं। पाॅलिटिकल पार्टीज से रिक्वेस्ट है कि ब्लेम गेम न खेलें। बहुत जरूर है इन लोगों के साथ खड़े हों। जय हिंद।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.