ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IPL ऑक्शनर  ह्यूग एडमीड्स हुए बेहोश, नीलामी को बीच में ही रोका गया

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। लेकिन बेंगलुरू में हो रही नीलामी प्रक्रिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है। आईपीएल नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के लिए लग रही बोली के दौरान बेहोश होकर नीचे गिर गए, जिसके कारण नीलामी को रोका गया है और लंच की घोषणा कर दी गई है। आईपीएल नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स की तबियत में सुधार हुआ है। वहीं समय से पहले लंच की घोषणा कर दी गई ह। दोबारा नीलामी करीब 3:30 पर शुरू होगी। नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स को इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया है।

भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के पहले दिन शनिवार को टीमों में अपेक्षा के अनुरूप काफी होड़ रही और आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। भारत के तेज गेंदबाज और पिछले आईपीएल सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने फिर 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीद लिया है ।

केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सात करोड़ 25 लाख रूपये में फिर खरीदा जबकि पिछली बार वह 15 करोड़ रूपये में बिके थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । वहीं भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी पंजाब ने आठ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीद लिया। अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रूपये में और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आठ करोड़ रूपये में खरीदा। भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने पौने आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने पौने सात करोड़ रूपये में और क्विंटोन डिकॉक को लखनऊ जाइंट्स ने इसी दाम पर खरीदा। आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सात करोड़ रूपये में खरीदा। टी20 विशेषज्ञ वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पौने नौ करोड़ में और शिमरोन हेटमायेर को राजस्थान रॉयल्स ने साढे आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।

अय्यर के आने से शाहरूख खान की केकेआर टीम की कप्तानी की समस्या भी हल होती नजर आ रही है । केकेआर ने टी20 विशेषज्ञ नीतिश राणा को भी आठ करोड़ रूपये में खरीदा। कमिंस के बारे में केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा ,” हमें इस दाम पर उसे खरीदने की खुशी है। उन्होंने कहा ,” पहले ही दौर में कमिंस और अय्यर को लेने से हम खुश है । जहां तक कप्तानी का सवाल है तो यह फैसला कोच और टीम प्रबंधन का होगा । उम्मीद है कि वे सही फैसला लेंगे ।”

वहीं पंजाब किंग्स के सह मालिक मोहित बर्मन ने कहा ,” अगर आपको लगता है कि शिखर धवन गेम चेंजर नहीं हैं तो आप गलती कर रहे हैं । वह शानदार खिलाड़ी हैं । उसके आंकड़े और फिटनेस का स्तर देखिये तो वह बेहतरीन खिलाड़ी है ।”
खराब फॉर्म से जूझ रहे मनीष पांडे को चार करोड़ 60 लाख रूपये में खरीदा । चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी के विश्वस्त ड्वेन ब्रावो को चार करोड़ 40 लाख रूपये और रॉबिन उथप्पा को दो करोड़ रूपये में खरीदा । लखनऊ टीम ने दीपक हुड्डा को पौने छह करोड़ रूपये में खरीदा ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.