ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत सेबी ने किया बैन रिलायंस होम फाइनेंस पर भी एक्शन

नई दिल्ली । बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने रिलायंस समूह के मुखिया अनिल अंबानी पर बड़ी कार्रवाई की है।  अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड को कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी का ये एक्शन तीन अन्य व्यक्ति-अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर शाह पर भी हुआ है। नियामक ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, “इकाइयों को सेबी के साथ रजिस्टर्ड किसी भी मध्यस्थ, किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी या किसी भी सार्वजनिक कंपनी के कार्यवाहक निदेशकों/प्रवर्तकों के साथ खुद को संबद्ध करने पर रोक लगा दी है, जो पूंजी जुटाने का इरादा रखते हैं।’’ यह पाबंदी अगले आदेश तक के लिए है। अनिल अंबानी की प्रतिबंधित कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर में भारी दबाव है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर का भाव 1.40 फीसदी गिरावट के साथ 4.93 रुपए था। कंपनी के मार्केट कैपिटल की बात करें तो 238.89 करोड़ रुपए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.