ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

32 कर्मचारियों और दो हाथियों की मदद से घायल नर बाघ का चल रहा रेस्क्यू

बालाघाट/बैहर। कान्हा नेशनल पार्क से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोहका के पास रविवार दोपहर नाले के पास घायल बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। देर तक नाले के किनारे बेसुध अवस्था में रहने तथा शरीर में चोट के निशान देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग व कान्हा प्रबंधन के अधिकारियों को दी।

कुछ ही देर में मौके पर कान्हा प्रबंधन, वन विभाग, वन्यप्राणी चिकित्सक तथा बैहर पुलिस की टीम पहुंच गई। घायल बाघ का विशेषज्ञों की मौजूदगी में रेस्क्यू जारी है। इसके लिए दो हाथियों व 32 कर्मचारियों की मदद ली जा रही है।

बैहर थाना प्रभारी मनीष डावर ने बताया कि बाघ घायल है। उसके पेट, आंख और पैर के पास गहरे चोट के निशान हैं। मौके पर बाघ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी, जिन्हें दूर कर दिया गया है और पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

बताया गया कि बाघ उम्रदराज है और संभवत: अन्य बाघ के साथ हुए आपसी संघर्ष में बाघ घायल हो गया है, जो पानी की तलाश में भटकता हुआ गांव के पास आ गया है। थाना प्रभारी श्री डावर ने बताया कि बाघ को देखकर प्रतीत हो रहा है कि वह कई दिनों से भूखा-प्यासा है। पानी पीने के बाद भी वह नाले के पास ही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघ गंभीर रूप से घायल है। वन विभाग व कान्हा से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

दस साल का है बाघ ‘उमरपानी’

जानकारी के अनुसार, नर बाघ का नाम उमरपानी है, जिसकी उम्र दस वर्ष से अधिक है। बाघ करीब बारह दिनों से भूखा होने से कमजोर हो गया है। बाघ, कान्हा क्षेत्र का है जो बाफर जोन होते हुए सामान्य क्षेत्र में आ गया। रविवार को बाघ ग्राम कोहका बैहर के नाले में घायल हालत में देखा गया।

सूचना पर वन विभाग, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और बैहर वन विभाग व पुलिस की टीम चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची है। साथ में दो हाथियों को भी लाया गया। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों से लेकर वनरक्षक व बीटगार्ड सहित 32 कर्मचारी रेस्क्यू में लगे हैं।

इधर, डीजे टाइगर के साथ दिखे उसके शावक

रविवार को बाघ से जुड़ी दूसरी खबर कान्हा से ही है, जहां रविवार सुबह सैलानियों को मुक्की कैंप के पास डीजे टाइगर और उसके तीन शावक नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कान्हा प्रबंधन ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा बाघ डीजे अपने तीन शावकों के साथ विचरण कर रही है। वह अपने शावकों के साथ नाले से होकर गुजरते नजर आ रही है। उसी वक्त सैलानियों ने ये वीडियो बना लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.