ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुलौआ चौक से रेल्वे क्रासिंग मार्ग एक माह तक रहेगा बंद

जबलपुर। सड़क व पुलिया निर्माण कार्य के चलते गुलौआ में रहने वाले नागरिकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि निर्माण कार्य में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए गुलौआ चौक से रेल्वे क्रांसिग आवागमन एक माह के लिए बंद रहेगा।

कार्य कराया जा रहा पुलिया का निर्माण

कछपुरा संभाग के संभागीय यंत्री प्रदीप मरावी ने बताया है कि गुलौआ चौक से रेल्वे क्रासिंग तक सड़क निर्माण और रेल्वे क्रांसिंग के पास पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके कारण एक माह तक उक्त मार्ग बंद करने का निर्णय लिया गया है। आवामन में परेशानी हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

विधायक और महापौर ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

उत्तर-मध्य विधायक विनय सैसेना ने विधायक निधि से 15 लाख रुपये स्वीकृत कर कछपुरा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस कार्य से कछपुरा के पास स्थित पांच बस्तियों में रहने वालों को राहत मिलेगी। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के दस हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन की असुविधा से छुटकारा मिलेगा।

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर रेखा जैन, सुमन सराठे, अंजना शुक्ला, उर्मिला दुबे, रूमी सोनी, सरला साहू, प्रिया दुबे, रंजना सिन्हा, बसंती सिंगरहा, सरिता बजाज, यामिनी सेन, संगीता मिश्रा, बीरेंद्र साहू, सुनील यादव, पीयूष सोम, कमल दीक्षित, भैया लाल सराठे, नरेंद्र अग्रवाल, हरिश्चंद्र वर्मा, नरेंद्र सोनी, नितिन पांडे, शंभू झरिया, मोहन सराठे, नरेंद्र सोनी, सतीश ठाकुर, अमित सोनी, गोपाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.