ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Chhattisgarh में नक्सली मुठभेड़ में CRPF अधिकारी शहीद, CM बघेल ने जताया शोक

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ (Naxals Attack) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक अधिकारी शहीद हो गया.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ (Naxals Attack) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक अधिकारी शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की जी की शहादत का समाचार दुखद है. उन्होंने लिखा कि इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री एस.बी. तिर्की जी की शहादत का समाचार दुखद है।ईश्वर उनके परिवारजनों को हिम्मत दे।इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 12, 2022
वीर जवानों की प्रशंसा करते हुए सीएम बघेल ने लिखा कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं. हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

घटना जिले के बसागुड़ा पुलिस थाना अंतर्गत तिम्मापुर-पुटकेल में उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन का एक गश्ती दल सड़क मार्ग खुलवाने और सफाई की ड्यूटी के लिए निकला था. अधिकारियों ने बताया कि सहायक कमांडेंट एस बी टिर्की को गोली लगी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। राजधानी रायपुर से करीब 440 किलोमीटर दूर इलाके में फिलहाल तलाश अभियान जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.