ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौसम शुष्क बढ़ी उमस चार दिन बाद फिर छा सकते हैं बादल

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां तो सक्रिय हैं, वातावरण में कुछ नमी आने के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण उमस महसूस हो रही है। साथ ही अब तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बिहार से लेकर तेलंगाना तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक अन्य द्रोणिका लाइन मौजूद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन पांच मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण आंशिक बादल बने हैं। इस वजह से उमस बढ़ रही है। शुक्ला के मुताबिक वातावरण में नमी कम रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से अभी दो दिन तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के आसार हैं। उधर अरब सागर में अमीनीदीप के पास एक अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके बुधवार को चक्रवात तूफान में बदलने की संभावना है। इसके असर से चार दिन बाद मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.