ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय में फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

जहानाबाद ! विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय में अवस्थित विकास भवन परिसर में फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के द्वारा आम के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य करना बेहद जरूरी है। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसलिये हम सभी को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण तथा इसके जैसे अन्य सार्थक प्रयास करते रहना चाहिए। इस क्रम में उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार के द्वारा अमरूद का पौधा लगाया गया तथा पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर निदेशक डी.आर.डी.ए श्री पंकज कुमार घोष के द्वारा जामुन का पौधा लगाया गया एवं वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों के संरक्षण हेतु स्वयं के स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर डी.आर.डी.ए के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा भी फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का आवाहन किया गया। डी.पी.ओ मनरेगा द्वारा बताया गया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के प्रत्येक प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण का कराया जा रहा है ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ साथ उप विकास आयुक्त, निदेशक डी.आर.डी.ए, डी.पी.ओ मनरेगा, सहायक परियोजना पदाधिकारी डी.आर.डी.ए एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.