ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई

अरवल ! जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, भूमि संरक्षण, सिंचाई, उद्यान, आत्मा के योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं को कृषकों तक पहुँचाना है। यह संबंधित पदाधिकारी की जबाब देही एवं जिम्मेदारी होगी। लघु सिंचाई एवं नहर के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि खरीफ का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में समुचित सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ताकि शत प्रतिशन धान का अच्छादन हो सके। उप विकास आयुक्त को निदेश दिया गया कि भूमि संरक्षण का योजनाओं की पर्यवेक्षण करें। गव्य विकास की योजना को गरीबों तक पहुँचाया जा सके। अग्रणी जिला प्रबंधक एवं इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के प्रबंधक को निदेश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री रविन्द्र कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री देवज्योति कुमार, कुषि पदाधिकारी विजय कुमार द्विवेदी, विशेष कार्य पदाधिकारी दिलीप कुमार, विद्युत, सिंचाई के कार्यपालक अभियंता के साथ कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। दूसरी ओर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक कृषकों को तीन माह में दो हजार रूपया दिया जाता है। ज्ञात हो कि इस योजना का 14वाँ किस्त जून माह के दूसरे सप्ताह में देय है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को e-kyc कराना होता है तथा आधार को NPCI से जोड़ना होता है। अरवल जिला में अभी भी 2000 से ज्यादा ऐसे कृषक हैं जिन्होंने अपना NPCI से नहीं लिंक करवाया है। यह कार्य अभी प्रधान डाकघर में किया रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.