ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लड़की से बात कर रहे युवक को समझाया तो उसने बिस्तर में फेंका जलता कपड़ा दो मासूम झुलसीं

 बालाघाट। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के रावणबंदी निवासी राहुल मानेश्वर नामक युवक को रात के समय लड़की से बात कर रहे एक युवक समझाइस देना महंगा पड़ा है। लड़की से बात कर रहे युवक ने इस बात से नाराज होकर न सिर्फ समझाइस देने वाले युवक के साथ मारपीट की है बल्कि अपने एक साथी के साथ मिलकर रात के समय पीडि़त युवक के बिस्तर पर जलता हुआ कपड़ा फेंक दिया। जिससे उसकी दो मासूम बेटियां झुलस गई और घायल हो गई है। इस घटना में उसकी दो वर्षीय बेटी बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गई है। वहीं इस मामले में भरवेली पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर इस पर कार्रवाई शुरु कर दी है।

इस तरह दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

पीडि़त युवक ने भरवेली थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि पांच जून की शाम गांव में ही मेथू उइके के घर पर बारसा का कार्यक्रम था। उक्त कार्यक्रम में वह अपने परिवार के साथ गया था। यहां रात करीब 11 बजे मेरे घर के सामने की स्कूल के पास गांव का ही एक युवक लक्की नेटकर एक लड़की के साथ बात कर रहा था। जिसे उसने गांव का वालेटियर होने के नाते समझाइस देने का कार्य किया और वहां से उक्त युवक व लड़की को भगा दिया। जिसके बाद पुन: बारसा के कार्यक्रम में शामिल हुआ जो पर लक्की नेटकर अपने साथी यश गुप्ता के साथ आया और यहां पर तू मेरे मामले में क्यो बोलता है कहकर मारपीट की। जिसके बाद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

बिस्तर पर फेंका जलता हुआ कपड़ा

पीडि़त ने बताया कि विवाद शांत होने पर वह अपने परिवार के साथ घर आ गया और घर के आंगन में परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब तीन बजे के आसपास उक्त दोनों युवक आए और उन्होंने आग से जलता हुआ कपड़ा बिस्तर पर फेंक दिया। जिससे बिस्तर में आग लग गई जिससे वह व उसकी पत्नी उठी और आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी दोनो बेटिया माही पांच वर्ष व रुही दो वर्ष गंभीर रूप से झुलस गई। जिन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों को रूही की हालत अधिक गंभीर होने के चलते उन्हें जबलपुर मेडिकल रेफर किया है। वहीं भरवेली पुलिस ने दोनो युवकों के विरुद्ध मारपीट, आगजनी सहित अन्य अपराध धारा 435, 323, 324, 34, भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.