ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन

 मानव जीवन में वास्तु शास्त्र प्रभाव का महत्व है। अगर घर का वास्तु सही नहीं है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का उचित पालन किया जाए। करियर और समृद्धि के लिए वास्तु में कुछ पौधों को महत्वपूर्ण माना गया है। अगर इन पौधों सही दिशा में घर के अंदर या बाहर लगाया जाए तो आपका भाग्य बदल सकता है।

क्रसुला का पौधा

क्रसुला का पौधा मनी प्लांट की तुलना में अधिक धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रखने के लिए क्रसुला के पौधे को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है।

धन की परेशानी होगी दूर

क्रसुला पौधा अगर घर में सही जगह पर लगाया जाए, तो धन की परेशानी दूर हो जाती है। इस पौधे को घर या ऑफिस में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दिशा का रखें खास ध्यान

क्रसुला का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। साथ ही इसे अपने ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं।

सूखने पर लगाएं नया पौधा

क्रसुला प्लांट को कभी सूखने ना दें। सूखे हुए पौधे को घर से तुरंत हटा दें। उसके स्थान पर नया लगाएं। क्रसुला के पौधे को घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखना अशुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.