ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेशनल बेसबाल प्लेयर संजना बरकड़े के खुदकुशी मामले में राजन ऊर्फ अब्दुल मंसूरी दबोचा गया

जबलपुर। बेसबाल खेलने वाली नेशनल प्लेयर संजना बरकड़े के खुदकुशी मामले में राजन ऊर्फ अब्‍दुल मंसूरी को रीवा से दबोच लिया गया है। राजन ऊर्फ अब्‍दुल मंसूरी रीवा में ही रेहड़ी लगाता है। इंटरनेट मीडिया के माध्‍यम से संजना बरकड़े से दोस्‍ती हुई थी। उल्‍लेखनीय है कि संजना ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी। स्‍वजनों की सूचना पर संजीवनी नगर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई थी। आरोपित राजन ऊर्फ अब्‍दुल मंसूरी को दबोच लिया गया है। संजना बरकड़े मूलत: सिवनी के धूमा की रहने वाली थीं। गंगा नगर में पिता हरनाम सिंह बरकड़े व माता किराए के मकान में रहते हैं।

मानकुंवर बाई कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्र थीं

संजना मानकुंवर बाई कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्र थीं। वह बेसबाल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं। संजना ने गुजरात, राजस्थान, देवास और उज्जैन में हुए कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। रविवार को हरनाम सिंह और उनकी पत्नी रिश्तेदार के यहां हर्रई गए थे।

घटना के समय घर पर अकेली थीं संजना

घर पर संजना अकेली थीं। इस दौरान न जाने क्या हुआ कि संजना ने फंदा बनाया और उसमें लटक गईं। हरनाम और उनकी पत्नी लौटे तो संजना को लटकते देखा। हरनाम ने बताया कि संजना मेडिकल के बड्डा दादा मैदान में प्रेक्टिस करती थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.