ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई यात्री बस करंट से किशोरी की मौत दो झुलसे

कटनी। बाकल के ग्राम सकरवारा इमलिया में गुरुवार दोपहर यात्री बस हाइटेंशन लाइन के चपेट आ गई। हादसे में जहां 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, वहीं दो यात्री झुलस गए। मौके पर पहुंची बाकल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। झुलसे लोगों को भी अस्पताल लाया गया।

मामला दर्ज कर पुलिस रही है मामले की जांच

थाना प्रभारी किशोरी िद्ववेदी ने बताया कि बस में बैठे नारायण यादव पिता धनीराम यादव 24 वर्ष निवासी खुर्सी मझगवां और सोनू साहू पिता रामबगस साहू 25 वर्ष निवासी खुर्सी मझगवां झुलस गए। पुलिस मौके से बस को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कि‍शोरी का पैर जमीन पर पड़ते ही विस्फोटक हुआ

थाना प्रभारी ने बताया कि कटनी से बाकल के बीच चलने वाली यात्री बस क्रमांक एमपी-13, पी- 0451 सड़क के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस की छत तार के संंपर्क में आते ही बस के अंदर बैठे लोगों को करंट का झटका महसूस हुआ, झटका लगते ही यात्री बस से कूदने का प्रयास करने लगे, जिसमें रूबी पिता रमेश लगभग 12 वर्ष निवासी रीठी का पैर जमीन (अर्थ) के संंपर्क में आते ही विस्फोटक हुआ और बच्ची की घटनास्थल में ही मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.