नक्सलियों के ठिकानों पर छापेमारी।
जहानाबाद ! हुलासगंज थाना के रुस्तमपुर में कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और मोकिनपुर में पैक्स अध्यक्ष विकास शर्मा के ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी चल रही थी। इसके पहले भी जहानाबाद में नक्सली परशुराम सिंह के ठिकानों पर एनआइए की टीम छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस को अलग रखा गया है। जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने कहा कि प्रदुमन शर्मा के यहां छापेमारी की सूचना उन्हें भी मिली है। हथियार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी चल रही है। हुलासगंज के केवला गांव में राजीव शर्मा के यहां भी छापेमारी चल रही है। राजीव शर्मा नक्सली प्रदुमन शर्मा के करीबी बताए जाते हैं।
राजीव शर्मा तीन भाई थे। तीनों प्रदुमन सिंह के करीबी थे। वर्ष 2000 में एक भाई रामानंद शर्मा की माले ने हत्या कर दी थी। 5 वर्ष पूर्व राजीव शर्मा, प्रदुमन सिंह के साथ खिजरसराय में हथियार के साथ पकड़े गए थे। तीसरे भाई कमलेश सिंह पर भी 5 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं, लेकिन सभी जमानत पर बाहर हैं।